कानपुर के सत्ती चौरा निवासी महिला इंद्रा ने मेघा होम बिल्ड के पूर्व एडवाइजर अनीश व नौशाद पर जमीन की खरीद फरोख्त में धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसने मेघा होमबिल्ड में नौशाद और अनीश के कहने पर 50 गज का प्लॉट बुक किया था। महिला ने बताया कि प्लॉट की बुकिंग करने के 2 साल बाद महिला को प्लॉट मिलना था लेकिन नौशाद और अनीश ने मिलकर महिला को बिना बताए दूसरे जगह प्लॉट रजिस्टर कर दिया और प्लॉट की रजिस्ट्री कराने के नाम पर महिला से 35000 हजार रुपये बिना लिखा पढ़ी के ले लिए और रजिस्ट्री भी नहीं कराई।
महिला का आरोप है कि उसने सनिगवां के गुरूवाखेड़ा में 54 हजार रुपये का 50 गज का प्लॉट बुक कराया था लेकिन बुकिंग की समय सीमा समाप्त होने पर महिला पर 77 गज का प्लॉट खरीदने का दबाव बनाया जाने लगा। महिला से 27 गज जमीन ज्यादा लेने की बात बोलते हुए 27 गज जमीन के एवज में 90 हजार रुपये की मांग की जा रही है। पीड़ित महिला का कहना है कि प्लॉट की बुकिंग 6 साल पहले की गयी थी।
पीड़ित महिला ने बताया कि मेघा होमबिल्ड का पूर्व एडवाइजर अनीश और नौशाद रेल बाजार के रहने वाले हैं और अभी तक कई लोगों के साथ जमीन की धोखाधड़ी कर चुके हैं। पीड़ित महिला ने बताया कि उसके दिल मे छेद है और वो गरीब होने के कारण अपना इलाज कराने में असमर्थ है। महिला ने अपनी सारी मेहनत की कमाई को जोड़कर एक प्लॉट बुक था। जिसमे उसके साथ धोखाधड़ी कर दी गयी। जिसकी शिकायत उसने 1076 सीएम हेल्पलाइन पर की है लेकिन अभी तक उसकी कोई मदद नहीं हो पाई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…