तबज़ील अहमद / जीतेन्द्र कुमार
कौशाम्बी. जनपद के थाना कोखराज के अंतर्गत स्थित ग्राम – जलालपुर बोरियो में उस वक़्त हड़कम्प मच गया , जब मिड-डे मील बनाते समय पूर्व माध्यमिक विद्यालय जलालपुर बोरियों में सिलेण्डर लीकेज होने के कारण अचानक सिलेण्डर में आग लग गयी ।सिलेण्डर को जलता हुआ देख रसोइयां फूलकली ने तत्काल इसकी शिकायत प्रधानाध्यापिका नसीम फातिमा से की। प्रधानाध्यपिका ने ग्राम प्रधान इसरार अहमद को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान इसरार अहमद ग्रामीणों के साथ मौका-ए-वारदात पर पहुँच कर धैर्य का परिचय देते हुए विद्यालय को खाली कराया और सिलेण्डर में लगी आग को बुझाने की हर संभव कोशिश की । गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्राम प्रधान ने 1200 डायल- 100 व स्थानीय पुलिस चौकी में सूचना दे मदद की गुहार लगाई । मौके पर 1200 डायल- 100 व मूरतगंज पुलिस चौकी प्रभारी अभिलाष तिवारी अपने दल -बल के साथ फायर विग्रेड को सूचित कर घटना स्थल पर पहुँच आग लगे सिलेण्डर पर हर संभव काबू पाने की कामयाब कोशिश कर बड़ी दुर्घटना होने से रोका । सिलेण्डर की आग बुझने के बाद विद्यालय के बच्चों व अध्यापकों ने राहत की सांस ली। व फायर बिग्रेड आपरेटर प्रमोद पांडेय से भविष्य में ऐसी घटना से बचने के लिए प्रशिक्षण भी प्राप्त किया। मौके पर 1200 डायल 100 , मूरतगंज चौकी प्रभारी अभिलाष तिवारी (दल-बल समेत),ग्राम प्रधान जलालपुर बोरियों इसरार अहमद, हल्का लेखपाल ओमप्रकाश मौर्या व ग्रामीणों के सहयोग द्वारा आग पर काबू पाया जा सका ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…