लखीमपुर खीरी. जिले मे एक बार फिर संदिग्ध अवस्था में मौत की मामला सामने आया है जहां पर परिजनो के बताने के अनुसार व्यक्ति की हत्या करने के बाद उसे दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की है और पुलिस के द्वारा आरोपियों पर कोई कार्यवाही न होते देख आक्रोशित परिजनों ने शव को सड़क के बीचोबीच रखकर जमकर हंगामा काटा और मार्ग को भी जाम कर दिया ,मौके पर पहुंची पुलिस से भी ग्रामीणों की जमकर बातचीत हुई और पुलिस के खिलाफ ग्रामीणो ने जमकर नारेबाजी भी की ।बातचीत बढ़ती देखकर मौके पर पहुंचकर पूर्व सांसद ने ग्रामीणों को समझाबुझा कर शांत किया जिसके बाद जाम को खोला गया और फिर फुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम को लिये जिला मुख्यालय भेज दिया है ।
ग्रामीणों ने पुलिस और परिजनों को सुचना दी। मोके पर पहुँची डायल 100 पुलिस ने उसे मितौली सीएचसी में भर्ती कराया हालत को गम्भीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर से पहुँची एम्बुलेंस मे लादते समय उसकी मौत हो गई। जिसको लेकर परिजनों ने जाम कर हंगामा किया। मोके पर पहुँचे पूर्व राज्यसभा सांसद ने परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया। इस दौरान कई बार पुलिस से परिजनों की झड़प भी हुई और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की गयी जिसके बाद पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया है ।
परंतु दूसरी ओर घटना स्थल पर हैरानी की बात यह भी रही कि एक ओर जहां सरकार ने हर चीज के लिये कोई न कोई सुविधा दे रखी है पर भी वहां ग्रामीणो ने केवल शव को खुद ही अपने कंधे पर रखकर लेकर गये है जो कि सोचनीय विषय बन चुका है
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…