लखीमपुर (खीरी). विकासखंड रमिया बेहड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रमियाबेहड में आशाओं का पांच दिवसीय प्रशिक्षण चल रहा है जिसमें आशाओं को नाश्ता एवं खाने का शासन द्वारा काफी पैसा दिया जाता है परंतु आशाओ का आरोप है कि यहां बैठे कुछ दलालों के कारण आशाओं के खाने में भी कमीशन ले लेते हैं और उन्हें बिल्कुल बेकार खाना दिया जाता है जिसे खाकर एक स्वास्थ्य मनुष्य भी बीमार पड़ सकता है
एक आशा ने नाम न छपने के शर्त पर बताया कि आज दिनांक18/3/18 को जो खाना दिया गया उसने कई आशाओं के खाने में मक्खियां मिली कुछ आशाओं ने बताया कि जो सब्जी उन्हें दी गई थी वहां 1 दिन पहले की बनी हुई थी जिसे गर्म करक आशाओं को दिया गया जिसे कुछ आशाओं ने खाया तथा कुछ आशाओं ने उस खाने को फेंक दिया आशाओं ने बताया कि हम लोगों को खाने का पैसा दिया जाए लेकिन उस होटल का खाना नहीं दिया जाये
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…