लखीमपुर खीरी. लखीमपुर खीरी मे जिले में एक बड़ा मामला सामने आया है जहां एक सांसद के प्रतिनिधि के दंबगई का मामला सामने आया है ।जहां रूपयो के लेन देन के चलते सांसद के प्रतिनिधि ने ड्राइवर को धमकाने और उसके साथ जमकर मारपीट की है ।पंरतु प्रतिनिधि के दंबगई स्वभाव के चलते मौके पर मौजूद लोगो का हूजूम भी कुछ नही कर पाया ।
दरअसल पूरा मामला लखीमपुर खीरी जिले के कोतवाली गोला का है जहां धौराहरा की लोकसभा की सांसद रेखा वर्मा के प्रतिनिधि की दबंगई सामने आई है ।जानकारी के अनुसार सांसद रेखा वर्मा की गाडी उसका ड्राइवर मतादीन चलाता है और कोतवाली गोला में ही सांसद रेखा वर्मा के पतिनिधि ओम वर्मा से पच्चीस सौ रूपयों के लेन देन को लेकर ड्राइवर मतादीन की कुछ बातचीत हो गयी जिसके कारण प्रतिनिधि ओम वर्मा ने ड्राइवर मतादीन को जमकर धमकाया और फिर बाद मे उसके साथ जमकर मारपीट भी की और उसका कालर पकड़कर काफी देर तक खीचता भी रहा और साथ उसने सड़क पर जमकर हंगामा भी काटा। ड्राइवर की गुहार लगाने पर भी सांसद प्रतिनिधि की दबंगई लगातार जारी रही और तो और मौके पर खड़ा हूजूम भी प्रतिनिधि की दंबगई के कारण ड्राइवर को नहीं बचा पायी बेचारा ड्राइवर सिर्फ भीड़ से खुद को बचाने की अपील ही करता रह गया और प्रतिनिधि उसे मार पीट करता रहा। क्या यही है भाजपा का कानून राज। जब प्रतिनिधि कानून को अपने हाथ मे लेंगे तो क्या होगा , वहीं पुलिस का रवैया तो देखिए पुलिस ने पीड़ित मातादीन को ही थाने पर घंटों बैठाएं रखा ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…