गाजियाबाद / लोनी सोमवार के दिन स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद की ओर से 19 मार्च तक विशेष सफाई अभियान के तहत एक रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान रैली में शामिल लोगों ने क्षेत्रवासियों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
दोपहर लगभग 1 बजे वार्ड नंबर 8 की राजीव गार्डन कॉलोनी से प्रारंभ होने वाली उक्त रैली को नगर पालिका चेयरमैन श्रीमती रंजीता धामा ने हरी झंडी दिखाते हुए रवाना किया जिसमें स्कूली बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। स्वच्छता अभियान के लिए जागरूकता को लेकर आयोजित उक्त रैली राजीव गार्डन व आस-पास की अन्य कॉलोनियों की गलियों में होती हुई वापस राजीव गार्डन कॉलोनी पहुंची। इस दौरान रैली में शामिल लोगों ने कॉलोनी के लोगों से स्वच्छता बनाए रखने व इसके लिए उन्हें अपने आस-पास के लोगों को भी प्रेरित करने के लिए अपील की। रैली में मुख्य अधिशासी अधिकारी डीके रॉय, जेई प्रीति अग्रवाल, पूर्व नगरपालिका चेयरमैन मनोज धामा, नितिन शर्मा, अजय गर्ग, बबलू खलीफा, डॉक्टर शकील व अन्य लोगों के अलावा स्कूली बच्चे साथ रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…