Categories: Crime

मादक पदार्थ सहित एक गिरफ्तार

सरताज खान
गाजियाबाद / लोनी बुद्धवार की रात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत लोनी पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग आधा किलो मादक पदार्थ (अल्प्राजोलम) बरामद किया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस क्षेत्राधिकारी लोनी दुर्गेश कुमार के निर्देशानुसार चौकी प्रभारी कस्बा अन्य पुलिस बल सहित अपराधियों की धरपकड़ अभियान में व्यस्त थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला एक युवक नशीले पाउडर सहित बागराणप गांव में मौजूद है। सूचना पाकर वह तुरंत उस ओर रवाना हो गए और मुखबिर की निशानदेही अनुसार उक्त युवक की घेराबंदी करते हुए उसे वहीं दबोच लिया। पुलिस पूछताछ के दौरान पकड़े गए युवक ने अपना नाम शोएब पुत्र दिलशाद खान निवासी गांव हरचंदपुर, बागपत बताया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस उसके अन्य साथियों की जानकारी के लिए पूछताछ में लगी थी।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts