गाजियाबाद / लोनी बुधवार देर शाम थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की सात मोटर साईकिल बरामद करने का दावा किया है।
थाना प्रभारी के अनुसार क्षेत्र में अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने के मध्यनजर दिए गए निर्देशानुसार उपनिरीक्षक जितेंद्र चौहान मय हमराह वाहन चेकिंग में लगे थे। इसी दौरान सन्दिग्ध अवस्था मे उस ओर आ रहे दो बाइक सवार युवकों को रोककर जांच-पड़ताल की गई तो उनकी मोटरसाइकिल चोरी की पाई गई। जिन्होंने अपने नाम नाजिम पुत्र अल्लाह मेहर व सोनू पुत्र खचेडू निवासीगण पाभी सादकपुर, लोनी बताया है। जिनसे सख्ती से पूछताछ किए जाने पर उनकी निशानदेही पर चोरी की 6 और बाइक बरामद हुई है। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…