गाजियाबाद / लोनी गुरुवार के दिन विश्व महिला दिवस के अवसर पर समाज एकता वेलफेयर एसोसिएशन(सेवा ग्रुप ट्रस्ट) के द्वारा प्राथमिक विद्यालय गढ़ी कटैया में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
उक्त जांच शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोनी के मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर वसीम अहमद की पांच सदस्य टीम द्वारा शिविर में पहुंचने वाले सभी महिला पुरुषों के शरीर की जांच करते हुए उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक निर्देश दिए गए तथा उन्हें आवश्यकता अनुसार निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय पर लगाए गए स्वास्थ्य शिविर का वहां 164 छात्र-छात्राओं ने लाभ उठाया।
उक्त मौके पर सेवा ग्रुप ट्रस्ट के संरक्षक व कोषाध्यक्ष एडवोकेट आमिर हुसैन, अध्यक्ष डॉ इनाम, महासचिव अफसर कदिरी, प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यपक सुभाष चंद्रा व राजेश कुमारी आदि अध्यापक उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…