मऊ : मधुबन सीओ श्वेता आशुतोष ओझा ने अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर चुप्पी तोडो खुल कर बोलो के मंत्र को बताते हुए शहीद अक्षैवर मल्ल महिला महाविद्यालय परिसर में आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित किया तथा महिलाओ को सशक्त बनाने पर बल दिया।
उन्होने ने कहां कि महिलाओ को पुरूषो के साथ कदम से कदम मिला कर चलना है तो अपने जीवन में शिक्षा को आत्मसात करना होगा। जिसके माध्यम से समाज में इन्हे उचित स्थान प्राप्त होगा। साथ ही महिलाओ को अज्ञात काल ,छेडछाड आदि से बचाव के लिए सरकार द्वारा चलाएं जा रहे 100 न. पुलिस और 1090 के बावत विस्तृत जानकारी देते हुए महिलाओ को सुरक्षा के कई टिप्स दिया।
गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए मधुबन चेयरमैन माधुरी मध्यदेशिया ने कहां कि महिलाएं यदि दृढ संकल्पित हो जाय तो अपने मन्जिल को प्राप्त कर सकती है। मधुबन एसएचओ नीरज पाठक ने महिलाओ के सुरक्षा एवं सम्मान पर विस्तार पूर्वक बताते हुए महिलाओ के हक हकुब के बावत जानकारिया दी। गोष्ठी को प्रज्ञा दीक्षित ,आयुषी ,काजल ,अनिल मिश्रा ,धीरेन्द्र मल्ल ,सुनीता मल्ल ,चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मध्यदेशिया ने सम्बोधित करते हुए महिला पुरूष के लिंगानुपात को समाप्त करने पर बल देते हुए महिला सशक्तिकरण पर बल दिया। इस अवसर पर डा0 सुमन,पप्पु मिश्रा,बलवंत चौधरी,अमित आदि मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…