गाजियाबाद / लोनी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अंतर्गत बुधवार के दिन लोनी की बलराम नगर व रामेश्वर पार्क में स्थित कर्मश: सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय एवं डोन पब्लिक स्कूल में महिला सशक्तिकरण के मद्देनजर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें आवश्यक कानूनी जानकारी दी।
लगभग 1 बजे प्रारंभ हुए उक्त कार्यक्रम के दौरान उपजिलाधिकारी इंदु प्रकाश व पुलिस क्षेत्राधिकारी दुर्गेश कुमार आदि ने वहां उपस्थित छात्राओं व शिक्षिकाओं को आवश्यक जानकारी देते हुए जहां शिक्षिकाओं को किसी भी व्यक्ति द्वारा परेशान करने या अन्य किसी प्रकार की गलत हरकत करने पर तुरंत सो नंबर कॉल करने की सलाह जी तथा स्कूल के आस-पास किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को घूमता हुआ पाए जाने पर या स्कूल की छुट्टी के समय किसी भी मनचले युवकों द्वारा छात्राओं को तंग करने की हरकत दिखाई दे तो ऐसी सूरत में भी तुरंत नजदीकी पुलिस पिकेट या 100 नंबर कॉल कर इसकी जानकारी दें। वहीं उन्होंने छात्राओं को कहा कि वह किसी भी अनजान व्यक्ति से कभी लिफ्ट न ले और ना ही किसी के द्वारा दी गई खाने की वस्तुओं का इस्तेमाल करें और यदि कोई उन्हें तंग करने का प्रयास करें तो उससे डरने की बजाय हिम्मत दिखाएं और तुरंत 100 नंबर कॉल कर पुलिस की मदद लें। अधिकारियों ने उपस्थित जनों को यह भी जानकारी दी कि उक्त कार्यक्रम अभी अगले 2 दिनों तक इसी प्रकार जारी रहेगा। इस मौके पर ट्रोनिका सिटी थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह, लोनी कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार पांडे, एवं थाना लोनी बॉर्डर प्रभारी रोजंत त्यागी आदि भी वहां उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…