कनिष्क गुप्ता.
इलाहाबाद। यूपी बोर्ड की परीक्षा में अब कासगंज जिले में अंग्रेजी का इम्तिहान निरस्त किया गया है। वहां प्रदेश की एसटीएफ टीम ने नकल कराने के संगठित गिरोह का भंडाभोड़ किया था। इसकी रिपोर्ट मिलने पर बोर्ड प्रशासन ने कासगंज जिले में इंटरमीडिएट अंग्रेजी प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा निरस्त कर दी है। अब जिले भर के उन्हीं केंद्रों पर दोबारा परीक्षा 13 मार्च को सुबह पाली में कराई जाएगी। बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव ने कहा है कि पुनर्परीक्षा में किसी दशा में नकल नहीं होने पाएगी।
बोर्ड सचिव ने बताया कि प्रदेश के कासगंज जिले में 24 फरवरी को सायं पाली में इंटर अंग्रेजी प्रथम प्रश्नपत्र (केवल विज्ञान वर्ग के परीक्षार्थियों के लिए) की परीक्षा कराई गई थी, वहां पड़ोस के एटा जिले में नकल का गिरोह एसटीएफ ने पकड़ा था। ऐसे में पूरे जिले में इस विषय की परीक्षा निरस्त की गई है। अब कासगंज जिले के सभी केंद्रों पर इसकी दोबारा परीक्षा 13 मार्च को सुबह की पाली में होगी। परीक्षार्थियों को पूर्व निर्धारित केंद्रों पर फिर से इम्तिहान देना होगा। उन्होंने कहा कि संबंधित विषय के परीक्षार्थी दोबारा परीक्षा में जरूर शामिल हो, यह उनके लिए अंतिम अवसर होगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…