Categories: Crime

अज्ञात कारणों से लगाया किशोरी ने फांसी

सरताज खान
गाजियाबाद / लोनी थाने कोतवाली की अशोक विहार कॉलोनी में अपनी बहन के यहां रह रही 17 वर्षीय किशोरी ने गले में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जो मृतका के पास कोई सुसाइड नोट न मिलने के कारण आत्महत्या किए जाने के मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

मृतका नाजिमा 17 पुत्री स्वर्गीय रिजवान लगभग पिछले 10 वर्षों से लोनी की अशोक विहार कॉलोनी में अपनी बहन बहनोई के यहां रहती चली आ रही थी जिसकी बहन अकिला ट्रोनिका सिटी किसी फैक्ट्री में कार्य करती है जबकि उसका जीजा यूनुस शाहदरा, दिल्ली में मजदूरी का काम करता है। शनिवार सुबह जब नाजमा की बहन व जीजा अपने-अपने काम पर चले गए थे और वह घर पर अकेली थी। सुबह करीब 10 बजे पड़ोसियों द्वारा उसे घर के एक कमरे में लगे पंखे की मदद से गले में रस्सी का फंदा लगाकर झूलते हुए देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी जिसने मौके पर पहुंचते हुए आवश्यक कार्यवाही को अंजाम दिया। जो अब मृतका के द्वारा आत्महत्या कर लेने के कारणों की जांच पड़ताल में लगी है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts