अज्ञात कारणों से लगाया किशोरी ने फांसी


गाजियाबाद / लोनी थाने कोतवाली की अशोक विहार कॉलोनी में अपनी बहन के यहां रह रही 17 वर्षीय किशोरी ने गले में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जो मृतका के पास कोई सुसाइड नोट न मिलने के कारण आत्महत्या किए जाने के मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।












