गाजियाबाद / लोनी नगर पालिका परिषद क्षेत्र वार्ड नंबर 46 के नागरिकों ने क्षेत्र में साफ-सफाई कराए जाने के मामले में वहां चुने गए सभासद पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि सभासद क्षेत्र में जानबूझकर सफाई पर ध्यान न देकर नगर पालिका विभाग को बदनाम करने पर तुला हुआ है। जिसकी उक्त करतूत के चलते क्षेत्रवासी मुसीबत झेलने को मजबूर हैं।
उक्त वार्ड में स्थित कॉलोनी वासियों का कहना है कि क्षेत्र में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं तथा वहां के नाले-नालिया पूरी तरह कीचड़ व अन्य गंदगी से अटी पड़ी है। नतीजन जहां आने-जाने में दिक्कत उठानी पड़ रही है वहीं सफाई नहीं कराए जाने से जगह-जगह जमा गंदे पानी में जहरीले मच्छरों की फौज भिन्न- भिनाती रहती है। जिसके कारण विभिन्न प्रकार की बीमारियां फैलने का भय बनता जा रहा है।
सभासद नहीं करता कोई सुनवाई
कालोनीवासियों का आरोप है कि कॉलोनी में जगह-जगह बने गंदगी व कूड़े के ढेरों की सफाई नहीं हो पाने के मामले में जब वहां के सभासद गुड्डू से मिलकर इसकी शिकायत की जाती है तो वह उल्टा चार बात शिकायतकर्ताओं को ही बताकर उन्हें वहा से टीरका देता है। जो अपने एक अलग ही अंदाज में बोलता हुआ कहता है कि नगर पालिका ने उसके वार्ड में मात्र 8 सफाई कर्मियों को तैनात किया है जबकि वार्ड में 400 गलियां है। इसलिए हर जगह सफाई नहीं कराई जा सकती। जैसा हो रहा है उससे अधिक की उम्मीद न रखे।
इओ से किया संज्ञान लेने की अपील
वार्ड में बनी गंदगी के साथ-साथ उक्त सभासद की लापरवाही भरी कार्यप्रणाली से तंग आ चुके वार्ड के नागरिकों ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी डॉ0 डीके रॉय से मामले में संज्ञान लेने की अपील करते हुए कहा है कि वार्ड नंबर 46 का सभासद गुड्डू जानबूझकर ऐसे कृत्य कर रहा है जिससे नगरपालिका विभाग बदनाम हो सके। क्योंकि यदि वार्ड में सफाई हेतु किसी प्रकार के संसाधनों की कमी है तो उसकी भरपाई के लिए उसे प्रयास करना चाहिए, नगरपालिका विभाग से मांग करनी चाहिए। जो मौजूदा समय में वहां तैनात सफाई कर्मियों से ठीक प्रकार से काम करवाने में तवज्जो न देकर उल्टा वहा के नागरिकों को पाठ पढ़ाने का काम करता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…