जमाल अख्तर
बलिया। त्रिपुरा में ऐतिहासिक विजय के साथ ही नागालैण्ड एवं मेघालय के विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के वोट प्रतिशत में वृद्धि पर आवास विकास स्थित भाजपा सांसद भरत सिंह के संसदीय कार्यालय पर भाजपाइयों ने जमकर जश्न मनाया। आतिशबाजी के साथ मिठाई वितरण कर खुशी का इजहार किया गया।
सांसद भरत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी की लहर चल रही है। त्रिपुरा में 25 वर्ष से सीपीएम का कब्जा था। सीपीएम के गढ़ में भाजपा की सरकार बनना इस बात को दर्शाता है कि देश की जनता नरेंद्र मोदी के विकास पर अपनी मुहर लगा चुकी है। पूरब, पश्चिमी, दक्षिण के बाद उत्तर में भी भाजपा की सरकार बनना कांग्रेस मुक्त भारत के तरफ देश अग्रसर दिख रहा है।
देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी के विकास कार्य से बहुत ही प्रभावित है। इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष अरूण सिंह बन्टू, डॉ. कुंवर अरूण सिंह गामा, संजय पाण्डेय, मनोज कुशवाहा, कमलेश सिंह, टुनू सिंह, सुमित मिश्र, अनिल पांडेय, मुन्ना ठाकुर, अशोक सिंह, शैलेश पाण्डेय, विमलेश सिंह, विजय सिंह, दीपक शर्मा, अमित तिवारी, राजेश राय, धन्जी शुक्ला, सतेन्द्र सिंह, प्रभाकर दुबे, राजू यादव व धीरज तिवारी झ्त्यादि मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…