इलाहाबाद । चुनावी जनसभा में कुछ नेताओं पर आपत्तिनजक टिप्पणी को लेकर विपक्ष के निशाने पर आए कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्त ‘नंदी’ ने अपना बयान वापस ले लिया है। बयान जारी कर सफाई देते हुए नंदी ने कहा कि उनका आशय न किसी को अपमानित करना था, न ही उन्हें पीड़ा पहुंचाने की मंशा थी। अगर उनके बयान से किसी को पीड़ा पहुंची है तो वह वक्तव्य वापस ले रहे हैं। मंत्री ने कहा है कि वह होली के अवसर पर आये एक वाट्सएप मैसेज को पढ़कर जनता को सुना रहे थे जो ‘बुरा न मानो होली है’ के शीर्षक के तहत लिखा गया था। इतिहास गवाह है मेरा जनतांत्रिक मूल्यों और संसदीय भाषा पर पूरा विश्वास है।
बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में दुर्गा पूजा पार्क में हुई सभा में एक कहानी सुनाते हुए कलयुग में रावण का जन्म मुलायम सिंह यादव के रूप में होने की बात कही थी। साथ ही बसपा सुप्रीमो मायावती को सूर्पणखा, शिवपाल सिंह यादव को कुंभकर्ण, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मेघनाद व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मायावी मारीच बताया था। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हनुमान बताकर उनका गुणगान किया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…