कनिष्क गुप्ता
इलाहाबाद : छात्र ही देश का भविष्य हैं। छात्र जीवन के संघर्ष से आगे का मार्ग और वैचारिक दर्शन से राजनीति की दिशा तय होती है। भाजपा के मीडिया सेंटर में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने यह बातें कही। बुधवार को छात्रों व छात्र नेताओं से संवाद करते हुए डॉ. महेंद्रनाथ ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों में भाजपा के पक्ष में आए जनादेश से कांग्रेस, वामपंथी सहित सारे विपक्षी बेचैन हैं।
उन्होंने कहा कि मायावती अब मायापति हो गई हैं। जिन दलितों के दम पर प्रदेश की कई बार मुख्यमंत्री बनीं, उन्हें भूलकर माया के चक्कर में पड़ी रह गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के विकास के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हर वर्ग के विकास के लिए बिना किसी भेदभाव के काम कर रहे हैं। आरक्षण व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि संविधान में जो प्रावधान है उसका हमारी पार्टी पूरा सम्मान करती है।
रोजगार के लिए युवाओं को किसी दूसरे प्रदेश न जाना पड़े उसके लिए योगी सरकार पूरे समर्पण से प्रयास कर रही है। प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने इस मौके पर कहा कि हम युवाओं की प्रतिभा को राष्ट्रहित में लगाना चाहते हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य का कहना था कि युवाओं की शक्ति का सही सम्मान भाजपा ने किया है। कार्यक्रम का संचालन विधायक भूपेश चौबे ने किया। इस दौरान महेश चंद श्रीवास्तव, रोहित मिश्र, निर्भय द्विवेदी, श्याम पाडेय, अशोक पाडेय, ज्ञान शुक्ल, सूर्य प्रकाश, पवन श्रीवास्तव, अभिषेक शुक्ल मुख्य रूप से मौजूद थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…