जितेन्द्र वर्मा
(जालौन) कालपी मंगलवार की सुबह रेलवे स्टेशन कालपी के समीप ट्रेन की चपेट में आकर होमगार्ड के जवान की घटनास्थल पर ही दर्दनाक तरीके से मौत हो गई। सूचना पाकर कोतवाल तथा रेलवे पुलिस नै मौके पर पहुंचकर पीड़ित जनों को धैर्य बनाया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक उरकला गांव का मूल निवासी चतुर सिंह पाल (57 वर्ष) कालपी नगर के मोहल्ला आलमपुर में निजी घर बनवाकर परिवार समेत दो नशक से रहता था। वर्तमान समय में चतुर सिंह होमगार्ड का जवान है तथा तहसील कालपी में सरकारी ड्यूटी में तैनात था। बताते हैं कि बीमारी के कारण काफी दिनों से वह परेशान चल रहा था । मंगलवार को ड्यूटी करके अपने घर वापस जा रहा था। रेलवे लाइन को पार करने के दौरान मालगाड़ी की चपेट में आकर चतुरसिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई ।यह खबर जैसे ही घर में पहुंची तो मोहल्ले में शोक के कारण कोहराम मच गया ।जी आर पी. चौकी कालपी के रेलवे सिपाहियों ने मृतक चतुर सिंह के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में पत्नी तथा दो पुत्र तथा दो पुत्रियां है। गांव में 7- 8 बीघा खेती भी मृतक होमगार्ड के पास है। होमगार्ड जवान की मौत के बाद परिवार के सामने संकट गहरा गया है। कोतवाली कालपी के प्रभारी निरीक्षक सुधाकर मिश्रा तथा एस एस आई. विक्रम सिंह चौहान ने घटनास्थल का दौरा करके रेलवे पुलिस के साथ विचार विमर्श किया ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…