सरताज खान
गाजियाबाद / लोनी थाना कोतवाली पुलिस ने मंगलवार सुबह चैकिंग के दौरान डीएलएफ कालोनी से तीन शातिर वाहन चोरों को धर दबोचा। उनके कब्जे से एक चोरी की बाईक बरामद की है। पकड़े गये वाहन चोरों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।लोनी कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार पांडेय ने बताया कि मंगलवार सुबह कोतवाली की एक पुलिस टीम डीएलएफ स्थित पीआरपीएस स्कूल के सामने वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर बैठकर आ रहे तीन युवकों को चैकिंग के लिए रोका। कागजात देखने पर बाइक चोरी की पाई गई।
एसएचओ ने बताया कि बाइक पर न तो नबंर प्लेट है नही चेसी पर कोई नंबर है। पूछताछ में पता चला कि तीनों शातिर वाहन चोर हैं। चोरों ने अपने नाम आकाश पुत्र ऋषिपाल निवासी मन्नू पुत्र रोहताश निवासीगण मुकंद विहार दिल्ली व सुमित पुत्र संजय निवासी वैस्ट कराबलनगर दिल्ली बताये हैं। वहीं दूसरी तरफ चैकिंग के दौरान एक वसीम पुत्र जफर अली मूल निवासी शामली हाल धारीपुर लोनी के एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चारों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…