कनिष्क गुप्ता
इलाहाबाद । नवाबगंज थाना क्षेत्र के कौड़िहार गांव के समीप शनिवार की भोर ट्रेलर व डीसीएम की टक्कर से एक ड्राइवर की मौत हो गई। जबकि हादसे में डीसीएम का खलासी घायल हो गया है। उसे उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
हरियाणा के नूहपुर जनपद में पूनाना थाना क्षेत्र के नहरपुर गांव निवासी शब्बीर 35वर्ष पुत्र ईशा तीन भाइयों में बड़ा था। परिवार की आर्थिक स्थित कमजोर होने की वजह से परिवार के भरण-पोषण के लिए ड्राइवरी करता था। छह माह पूर्व परिवार के लोगों ने उसकी शादी भी कर दिया था। उसके साथ ही उसका चचेरा भाई सऊद 18 वर्ष पुत्र नूर मोहम्मद खलासी का काम करता है। बताया जा रहा है कि डीसीएम में माल लेकर वह शनिवार भोर हाइवे से कहीं जा रहा था। रास्ते में हाइवे पर नवाबगंज थाना क्षेत्र के कौड़िहार गांव के सामने उसकी डीसीएम में एक टेªलर ने टक्कर मार दी। हादसे में शब्बीर की मौत हो गई। जबकि हादसे में उसका चचेरा भाई सऊद घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए पहले सीएचसी कौड़िहार में भर्ती कराया जहां उसे स्वरूपरानी नेहरू के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मोबाइल फोन से परिजनों को खबर दे दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…