Categories: UP

ट्रेन से कटकर युवक ने की आत्महत्या

कनिष्क गुप्ता.

इलाहाबाद । झूंसी थाना क्षेत्र में झूंसी रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार की रात एक युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। शनिवार की भोर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है।

झूंसी के मुरार पट्टी गांव निवासी शीलवन्त यादव 28वर्ष पुत्र भोलानाथ यादव चार भाईयों में दूसरे नम्बर का है। प्राइवेट ड्राइवरी करके पत्नी संगीता का भरण-पोषण करता था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात किसी बात से क्षुब्ध होकर घर से निकला और झूंसी रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। शनिवार भोर स्थानीय लोगों की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने उसके शव को कब्जे में ले लिया। उसके पास से मोबाइल फोन से परिजनों को खबर दी। खबर मिलते ही उसकी मां रामवती देवी सहित परिवार के लोग बदहवास हालत में पहुंचे।

pnn24.in

Recent Posts