उर्वशी नेगी// रिंकी बागड़ी.
आगरा। भीम नगरी में मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। भीमनगरी के मंच से अरविन्द केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा दलितों पर डोरे डालने के लिए हर तरह का नाटक कर रही है। भाजपा बाबा साहब की मूर्तियां तुड़वा रही है और इस पर राजनीति कर दलितों की साहनभूति लेने का प्रयास कर रही है।
अरविन्द केजरीवाल ने दलित समाज को संबोधित करते हुए भाजपा से पूछा कि भाजपा शासित राज्यो में ही क्यों बाबा साहब की मूर्तियां टूट रही है। भाजपा ऐसे लोगों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज क्यों नहीं करा रही है। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री को कठघरे में खड़े करते हुए अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी बाबा साहब की मूर्तियों का अनावरण कर रहे है और अपने कार्यकर्ताओं से उनकी मूर्तियों को तुड़वा कर दोहरी राजनीति कर रहे हैं। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में उनकी सत्ता में दलित समाज का अहम् योगदान है लेकिन पिछले चार साल में पूरे देश के दलितों पर जितना अत्याचार हुआ है उतना 70 सालों में कभी नहीं हुआ। 2 अप्रैल की हिंसात्मक घटना भाजपा की देन है जबकि दलित समाज अपना हक़ मांग रहा था। आज मोदी हर भाषाण में बाबा साहब का नाम ले रहे हैं क्योकि 2019 में उन्हें दलितों के वोट चाहिए लेकिन दलित समाज 2019 में ही उन्हें सबक सिखाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…