अनुपम राज
वाराणसी। जिले में लगातार बढ़ती उचक्कों की चेन स्नैचिंग से पुलिस और जनता दोनों का चैन लुट जा रहा है। जहा पुलिस इन चेन स्नेचरो को पकड़ने के लिये अपने जोर लगाये हुवे है वही चेन स्नेचर महँगी बाइक से घटना को अंजाम देकर फुर्र हो जाते है. ताज़ा मामला कैण्ट थाना क्षेत्र के संकठा नगर कालोनी इलाके का है. जहा आज सोमवार शाम एक महिला की चैन स्नेचिंग का मामला प्रकाश में आया है। जानकरी के अनुसार मूलतः बस्ती जिले के रुधौली इलाके की रहने वाली वंदना तिवारी पत्नी यशवंत तिवारी संकठा नगर कालोनी में किराये के मकान में रहती हैं। देर शाम लगभग आठ बजे जब वह स्थानीय बाजार में सब्जी खरीदने जा रही थी, उसी समय पीछे से आ रहा बाइक सवार उचक्का झपट्टा मारकर उनके गले की चेन नोचकर फरार हो गया।
घटना के बाद हड़बड़ाहट में वंदना ने पहले अपने पति को फोन कर सूचित किया उसके उपरांत पुलिस को घटना की सूचना दी। घटना की जानकारी होते ही डायल 100 की टीम सहित पांडेयपुर चौकी प्रभारी मौके पर पहुचकर मामले की जांच में जुट गये है. समाचार लिखे जाने तक पुलिस के हाथ खाली थे. वंदना ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ही मैरिज एनिवर्सरी पर मेरे पति ने भेंट की थी ये सोने की चेन।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…