यशपाल सिंह
आजमगढ़ : अहरौला क्षेत्र के एक गांव में रात को दुराचार में असफल होने पर युवक ने महिला को चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया। घायल महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इधर घटना के बाद से ही आरोपी फरार हो गया।
थाना क्षेत्र के गांव निवासी 40 वर्षीया महिला का मकान गांव से कुछ दूर सिवान में बना हुआ है। महिला के पति रोजी रोटी के सिलसिले में दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। महिला अपने बच्चों के साथ ही घर पर रहती है। महिला का आरोप है कि शुक्रवार की रात को वह घर के बरामदे में सो रही थी। रात को गांव का ही निवासी एक युवक उसके घर पर आया। उसने सोते समय उसके साथ दुराचार का प्रयास करने लगा। महिला ने जब युवक का प्रतिरोध किया तो उसने चाकू से प्रहार कर दिया। इससे महिला घायल हो गई। उसके शोर मचाने पर आरोपी युवक मौके से भाग निकला। शनिवार को सुबह पीड़ित महिला ने अपना उपचार कराने के बाद अहरौला थाना पर पहुंची। उसने प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। अहरौला थानाध्यक्ष का कहना है कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक रमेश राजभर पुत्र संतराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…