यशपाल सिंह
आजमगढ़ : नवागत सीएमओ डा. रवींद्र कुमार ने शनिवार को लगभग 12 बजे मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। डा. रवींद्र कुमार इसके पूर्व में गोरखपुर सीएमओ के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी रह चुके हैं। वे पूर्व में लखनऊ के बलरामपुर चिकित्सालय में हड्डी रोग विशेषज्ञ के साथ-साथ ठाकुरगंज लखनऊ चिकित्सालय में ही टीबी एवं जनरल अस्पताल के सीएमएस के पद पर भी सफलतापूर्वक कार्य कर चुके है।
नवागत सीएमओ ने कहा कि उनकी प्राथमिकताएं शासन की मंशा अनुरूप जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के साथ-साथ जवाबदेह बनाना भी रहेगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जनपद के समस्त सरकारी चिकित्सालयों पर साफ-सफाई की व्यवस्था, मरीजों के साथ मानवीय व्यवहार एवं दवाओं की उपलब्धता भी सौ फीसदी सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही साथ राष्ट्रीय कार्यक्रमों के सफल संचालन एवं प्रचार-प्रसार के कार्यक्रमों को भी जिला प्रशासन के सहयोग से और तीव्रता प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर निर्वतमान सीएमओ डा. श्रीकांत तिवारी सहित सभी एडिशनल/डिप्टी सीएमओ एवं कार्यालय के कर्मचारीगण भी उपस्थित थे
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…