यशपाल सिंह
आजमगढ़. सरायमीर के खानकाह में सोमवार को दोपहर एक मकान में संदिग्धावस्था में आग लग गयी। इसमें झुलस कर मां बेटे की मौत हो गयी। अन्य दो का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। परिवार के लोग शादी में आतिशबाजी करने का काम करते थे। आस-पास के लोग अंदेशा लगा रहे है कि आग पटाखा से लगी है।
आस-पास के लोगों ने बताया कि सोमवार की दोपहर करीब साढ़े 11 बजे परिवार के सभी लोग घर पर थे। एक आवाज हुई और घर के बाहरी हिस्से में आग लग गयी। आग की चपेट में आने से 26 वर्षीय राजन, 23 वर्षीय चन्दन पुत्रगण मंगरू व इनकी मां 50 वर्षीया मीरा के साथ ही चन्दन की पत्नी सुधा झुलस गयी। घर में चीख पुकार मच गयी। आस-पास के लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। सूचना के करीब एक घंटे बाद एम्बुलेंस पहुंची सभी को जिला अस्पताल में भर्ती करया गया। उपचार के दौरान करीब चार बजे मीरा की मौत हो गयी। एक घंटे बाद राजन ने भी दम तोड़ दिया।
कुछ लोगों ने कहा आग गैस सिलेंडर में विस्फोट से लगी है। परिवार में गैस का कनेक्शन नही है किचन में एक छोटा प्राईवेट पेट्रोमैक्स था जो सुरक्षित था। किचन तक धुंआ तक नही गया था। मकान का बाहरी हिस्सा जहां आग लगी थी। बारुद के प्रभाव से सफेद हो गया था। घटना के बाद राजन की पत्नी मधु मकान के पिछले दरवाजे से तीन साल की बेटी रूही को लेकर कही फरार हो गयी। मकान पर ताला लटका हुआ है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…