गाजियाबाद / लोनी के राशिद अली गेट निवासी हाजी मोहम्मद अली को आम आदमी पार्टी का विधानसभा प्रभारी बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच खुशी की लहर दौड़ गई और इस मौके पर उन्होंने अंकुर विहार डीएलएफ कॉलोनी में स्वागत समारोह का आयोजन किया।
कार्यक्रम के दौरान पार्टी के नवनियुक्त विधानसभा प्रभारी ने सभी का अभिवादन करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें विधानसभा प्रभारी बनाकर उनपर जो विश्वास जताया है वह उसपर पूरी तरह खरा उतरते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे और सबको एक साथ जोड़कर चलते हुए पूरी सच्चाई, ईमानदारी और निष्ठा के साथ काम करते हुए संगठन को आगे बढ़ाएंगे उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में जिस पद के लिए भी पार्टी प्रत्याशी होगा हम सभी को मिलकर उसे भारी बहुमत से विजई बनाने का काम करना है। उन्होंने सदैव अपने शीर्ष पदाधिकारियों के निर्देशों का पालन करने की बात कहने के अलावा आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए रात दिन उनके साथ खड़े रहने का भी आश्वासन दिया।
इससे पूर्व वहा सभी ने उन्हें फूल-मालाए पहनाते हुए उनका जोरदार स्वागत किया तथा मिठाइयां वितरित की। जहां मुख्य रूप से विधानसभा सह संयोजक आर पी पांडे, ओम शर्मा, वसी अहमद, जिला अध्यक्ष वसीम भारती, भावना बिष्ट, आजाद अंसारी, राशिद सिद्दीकी, गुड्डू कुरैशी, आफताब सैफी, नौशाद सैफी, हसमुद्दीन सैफी, आजाद खान, मोहम्मद नईम, अरबाज खान, व आसिफ मलिक आदि के अलावा अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…