यशपाल सिंह
निजामाबाद (आजमगढ़) : कोलकाता में रहकर ट्रेलर चला रहे व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में शुक्रवार की रात को मौत हो गई। कोलकाता से सोमवार की सुबह ट्रेलर चालक का शव आते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने ट्रेलर चालक की हत्या की आशंका जताई है।
गंधुवई गांव निवासी दिनेश( 34) पुत्र रामबचन जीविकोपार्जन के लिए वल्लक ट्रेनर सि¨पक लिमिटेड मुंबई वेलापुर गैस एजेंसी का ट्रेलर चलाता था। वह ट्रेलर लेकर आईपीसीएल हल्दिया सुपर प्लांट कोलकाता गैस एजेंसी पर शुक्रवार की रात को गया था। वहां पर उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शनिवार की सुबह दिनेश के मौत की खबर जब परिजनों को मिली तो वे कोलकाता रवाना हो गए। सोमवार की सुबह लगभग आठ बजे परिवार के सदस्य कोलकाता से दिनेश का शव लेकर घर पर पहुंचे। घर पर शव आते ही परिजनों के चीख पुकार से गांव में कोहराम मच गया। मृत चालक के दो बच्चों में पुत्र दो वर्षीय दिपांशु व पांच वर्षीय पुत्री प्रिया है। दिनेश दो भाई व चार बहनों में दूसरे नंबर पर था। पत्नी सुनीता का रो-रो कर हालत है। परिवार वालों का आरोप है कि हत्या कर दिया गया है
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…