यशपाल सिंह
(आजमगढ़) : तहबरपुर थाना क्षेत्र के लारपुर गांव में सोमवार की सुबह दो पक्षों के बीच मारपीट के दौरान गोली चल गई। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। इस घटना में घायल युवक की दादी भी लाठी डंडा के हमले से जख्मी हो गई। पुलिस ने आरोपी कोटेदार के पिता को हिरासत में ले लिया है।
लारपुर गांव में सोमवार की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे बच्चे गेंद खेल रहे थे। खेल के दौरान गेंद कल्पू यादव पक्ष के खेत में चली गई। इसी बात को लेकर कल्पू यादव व उनके पट्टीदार राम सिंह यादव पक्ष के बीच कहासुनी होने लगी। इस दौरान लाठी डंडा से मारपीट होने लगी। एक पक्ष द्वारा असलहे से फायर कर दिया। गोली दूसरे पक्ष के राम¨सह यादव के पुत्र 30 वर्षीय अमृत ¨सह यादव के पेट में लगने से वह घायल हो गया। वहीं अमृत ¨सह की दादी 70 वर्षीय सिरताजी देवी पत्नी भीमा यादव लाठी डंडा के हमले से जख्मी हो गई। गंभीर रूप से घायल अमृत को परिजनों ने जिला में भर्ती कराया है। हमले की खबर मिलते ही तहबरपुर थानाध्यक्ष मनोज ¨सह भी दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी कोटेदार बृजपाल यादव के पिता कल्पू यादव को हिरासत में ले लिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…