यशपाल सिंह
आजमगढ़ : सरायमीर थाना क्षेत्र के फरीदूनपुर गांव स्थित मानव रहित रेलवे क्रा¨सग के समीप शनिवार की भोर में एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। रेलवे लाइन के किनारे खड़ी मृतक की बाइक को पुलिस ने बरामद किया। युवक ने किस बात से नाराज हो आत्महत्या की जानकारी नहीं मिल पाई।
निजामाबाद थाना क्षेत्र के तोवा गांव निवासी 32 वर्षीय अविनाश यादव उर्फ संदीप यादव की ननिहाल फरीदूनपुर गांव में स्थित है। तोवा गांव स्थित न्यू जिनियस हाईस्कूल का संदीप प्रबंधक भी था। उक्त स्कूल का संचालन उसका छोटा भाई अमित करता है। संदीप लखनऊ में रहकर प्रापर्टी डीलर का भी काम करता था। परिजनों का कहना है कि वह लखनऊ से एक सप्ताह पूर्व घर आया था। घर से शुक्रवार की हुआ है सुबह निकला था। रात तक वापस लौट कर नहीं आया। परिवार के लोग किसी अनहोनी की घटना से सशंकित होकर शनिवार की सुबह उसकी तलाश शुरू कर दिए।
इधर फरीदूनपुर गांव के ग्रामीणों की मानें तो शनिवार की भोर में लगभग पांच बजे संदीप को ग्रामीणों ने फरीदूनपुर गांव के मानव रहित रेलवे क्रा¨सग से लगभग दो सौ मीटर दूर पर खड़ा दिखाई दिया था। इस बीच आजमगढ़ से शाहगंज की ओर जा रही मालगाड़ी ट्रेन को आते देख वह अपनी बाइक रेलवे लाइन के किनारे खड़ी कर दिया। बाइक खड़ी करने के बाद संदीप ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। कुछ दूर बाद संदीप का शव रेलवे लाइन पर क्षति-विक्षत हालत में पड़ा देखा तो सन्न रह गए। खबर पाकर ननिहाल के लोग भी आ गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। मृत संदीप के मामा राजेंद्र यादव ने शव की पहचान संदीप के रूप में की। उसकी एक दो वर्षीय पुत्री अन्नया है। मां सर्वदा देवी व पत्नी पार्वती के चीख पुकार से गांव में कोहराम मचा
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…