अंजनी राय.
बलिया : रविवार से शुरू हुए स्वच्छता पखवाड़ा के तहत जिला अस्पताल परिसर में ’स्वच्छता से सिद्धि तक’ कार्यक्रम का शुभारम्भ राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी व जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने किया। यह पखवाड़ा 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक चलेगा। इस अवसर पर मंत्री श्री तिवारी ने वहां उपस्थित सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने स्वच्छता के प्रति केंद्र व राज्य सरकार की मंशा से अवगत कराया। इसके बाद मंत्री, जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों ने परिसर में ही झाड़ू लगाकर साफ सफाई की। इसके साथ ही वहां मौजूद सभी से अपील की कि स्वयं के साथ अपने पास-पड़ोस को साफ सुथरा रखें। इस अवसर पर सीडीओ बद्रीनाथ सिंह, सीएमओ डाॅ एसपी राय, बीएसए संतोष राय, डीपीओ विनीत सिंह समेत पूरा अस्पताल स्टाॅफ मौजूद थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…