Categories: UP

गड्ढ़ा खोदने में स्वयं लगे लाभार्थी

अंजनी राय.

बलिया.– आर्थिक रूप से कमजोर लाभार्थियों से जिलाधिकारी मिले और शौचालय निर्माण में रूचि लेकर बेहतर बनाने की बात कही। जिलाधिकारी की अपील का असर तत्काल देखने को मिला जब कुछ आर्थिक रूप से कमजोर लाभार्थी स्वयं गड्ढा खोदने के कार्य में लग गये। जिलाधिकारी ने कहा कि इससे मजदूरी का खर्च बचेगा और उस बची धनराशि का प्रयोग शौचालय को और बेहतर बनाने में कर सकेंगे। इस अवसर पर सीडीओ बद्रीनाथ सिंह, डीपीआरओ अभय यादव, बीडीओ राजेश यादव, ग्राम प्रधान समेत भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

pnn24.in

Recent Posts