संजय राय
चितबड़ागाँव ( बलिया ) – स्थानीय नगर पंचायत स्थित वार्ड संख्या – 2 सुभाष नगर ( हाता मुहल्ला ) में एक 35 वर्षीय युवक ने अपने ऊपर तेल छिड़क कर आग लिया जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया । कस्बा स्थित वार्ड संख्या – 2 सुभाष नगर ( हाता मुहल्ला ) निवासी शिवनारायण प्रजापति का 35 वर्षीय पुत्र राम अवतार प्रजापति अपनी पत्नी निशा देवी के साथ आए दिन लगातार झगड़ा – झंझट करता रहता है कि रविवार की सुबह तकरीबन नौ बजे अचानक फिर मारपीट करने लगा जिसका विरोध जब पत्नी ने की तो मिट्टी तेल अपने ऊपर छिड़क कर आग लगा ली । जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक काफी जल चुका था । आनन-फानन में आसपास के लोगों ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर उसका इलाज चल रहा है । बताया जाता है कि अभी उसका हालत गंभीर बनी हुई है ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…