Categories: Crime

बलिया – पुलिस ने बरामद किया 25 लाख की अवैध शराब

संजय राय

बलिया – जनपद में हो रहे अवैध शराब तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान में थानाध्यक्ष दोकटी को भारी सफलता प्राप्त हुई है। थानाध्यक्ष दोकटी को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि शोभा छपरा में स्थित लख्खी बाबा के कुटिया के बगल में टीन सेट के कमरे में अवैध शराब छुपा के रखी गयी है, इस सुचना पर थानाध्यक्ष दोकटी द्वारा मौके पर जा कर चेक किया तो मौके से 288 पेटी गैर प्रांत निर्मित क्रेजी रोमियो ब्रांड की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुयी जिसकी कीमत 25 लाख बताई जा रही है कोई गिरफ्तारी नही।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts