उमेश गुप्ता,
बलिया : बिल्थरा रोड बलिया जनपद को देवरिया के रास्ते गोरखपुर से नेपाल तक को जोड़ने के लिए घाघरा नदी पर बने भागलपुर पुल का रंगरोगन कर नजारा बदला जा रहा है। पुल की दरारों को भरने के साथ ही पुल की रेलग की भी पेटग तेजी से की जा रही है, जबकि हकीकत में यह पुल काफी हद तक अंदर से डैमेज हो चुका है। इस पुल पर दो माह पूर्व तक 26 दरारें हो गई थीं। कई स्थानों पर तो पुल पर छह से आठ इंच तक गहरा गड्ढा हो गया था।
पुल पर बनी सड़क की हर ज्वाइंट भी पूरी तरह से मानो दम तोड़ चुकी है। बावजूद इसे किसी तरह रिपेयर कर कार्य में लिया जा रहा है। ओवरलोड आवागमन पर रोक के बावजूद पुल पर इनका परिचालन धड़ल्ले से जारी है। लगभग 2819.44 लाख की लागत से करीब 1185 मीटर लंबा यह पुल करीब 13 वर्ष में बनकर तैयार हुआ था। इसका उद्घाटन 26 दिसंबर 2001 को बतौर तत्कालीन सीएम राजनाथ ¨सह ने किया था। जो विभागीय उदासीनता के कारण रखरखाव के अभाव में अब पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होता जा रहा है। इस पुल को फिलहाल रिपेय¨रग कर किसी तरह से वाहनों को दौड़ाया जा रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…