Categories: UP

आकाशीय बिजली के गिरने से आम का पेड़ चपेट में

संजय राय

चितबड़ागावं, बलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के महरेंव गांव अंतर्गत मंगलवार सुबह 9:00 बजे आई आंधी- बारिश के दौरान आम के बगीचे में आकाशीय बिजली के गिरने से आम का एक पेड़ जगह जगह से फट गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महरेंव गांव के दक्षिण तरफ एक आम का बगीचा है। मंगलवार को सुबह तेज आंधी बारिश के दौरान आकाशीय बिजली एक आम के पेड़ पर गिर पड़ी। संजोग अच्छा था की रखवाली कर रहा आदमी 50 मीटर दूरी पर एक पेड़ के नीचे बैठा था जिससे वह बाल- बाल बच गया।कोई जान-माल की हानि नुकसान नहीं हुआ

Adil Ahmad

Recent Posts