Categories: UP

जंगली सुअरों का आतंक आधा दर्जन लोग घायल

संजय राय

चितबड़ागांव, बलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के महरेंइ गांव में सोमवार को जंगली सूअर ने तकरीबन आधा दर्जन लोगों को घायल कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के महरेंइ गांव में सोमवार की देर शाम तकरीबन 6:00 बजे गांव के ही शिवबालक राजभर के घर में जंगली सूअर दौड़ता हुआ घुस गया तथा घर में लगा जंगले को तोड़ते हुए बाहर निकला और कुल 6 लोगों को घायल कर दिया।घायलों में मुख्य रूप से राजेंद्र राजभर,( 42 वर्ष ), फुरसतिया देवी पत्नी गुप्तेश्वर राजभर उम्र 45 वर्ष, बीरबल राजभर (30 वर्ष)  टुनटुन राजभर (उम्र 25 वर्ष) राजेश राजभर( 25 वर्ष) पुत्र लोरिक राजभर आदि लोगों को घायल कर दिया जिसमें बीरबल राजभर के बाएं हाथ में काफी चोटें आयी है।आनन-फानन में आसपास के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरही पहुंचाया ।ग्रामीणों ने जगंली सूअर का पीछा किया तथा    दौडाते हुए चादंनाले के पास चारों तरफ से घेर लाठी -डंडे से पीट-पीट कर सूअर को मार गिराया। इतना भयंकर घटना होने के बावजूद भी मुकामी पुलिस को घटना की भनक तक नहीं लगी।

Adil Ahmad

Recent Posts