अंजनी राय.
बलिया : सुरहा ताल में बरसात के मौसम में पानी का बेहतर निकास नहीं हो पाने से ताल के उपर के खेतों की फसल का भारी नुकसान होता है। इसी नुकसान को रोकने के लिए जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने भागीरथ प्रयास शुरू करने की सोची है। रविवार को उन्होंने मैप व सिंचाई विभाग के इंजीनियरों के साथ सुरहा से जुड़ी सभी ड्रेनों व नालों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस समस्या के प्रति जिलाधिकारी की संवेदनशीलता का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि उन्होंने कड़ी धूप में दो किमी से अधिक दूरी तक सुरहा ताल में पैदल भ्रमण किया। साथ में रहे इंजीनियरों का भी यही कहना था कि नालों की सफाई हो जाए तो बरसात के मौसम में सुरहा ताल में जमा होने वाला पानी आसानी से निकल जाएगा। इससे ताल के ऊपरी हिस्से के खेतों में फसल का नुकसान नहीं होगा। जिलाधिकारी ने कहा कि इसके लिए कार्ययोजना बनाई जाए। अगर पहले से कोई परियोजना है तो उसको सक्रिय किया जाए। नाले की सफाई में कुछ उलझनें हैं जिसे खत्म करने का प्रयास किया जाएगा।
जिलाधिकारी शंकरपुर के पास कटहल नाले से भ्रमण की शुरूआत की। वहां से ब्रह्माईन के पास कटहर कट नाले को देखने के बाद बसंतपुर रोड पर आवंरा ड्रेन को देखा। फिर सुरहा ताल का भ्रमण करते हुए गड़ारी नाले का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने इन सभी नालों को सफाई कराने की जरूरत बताई। अधिशासी अभियंता सिंचाई जंगबहादुर पटेल अपने विभागीय कर्मियों के साथ मौजूद थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…