बलिया : नौरंगा में उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा के कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में प्रदेश सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी ने जिलाधिकारी डॉ भवानी सिंह खंगरौत , एसपी श्रीपर्णा गांगुली के अलावा जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे, राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर व क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह के साथ चर्चा की। सभी ने कार्यक्रम स्थल, हेलिपैड व मंच का बारीकी से निरीक्षण किया। मंत्री ने जहां थोड़ी बहुत कमी पाई, उसके लिए सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश भी दिए। इस अवसर पर मंत्री श्री तिवारी व जिलाधिकारी ने गांव की जनता से भी बात कर उनके समस्याओं को सुना। गांव वालों की मांगों के संबंध में आवश्यक कार्यवाही का आश्वसन दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी बद्री नाथ सिंह, सीएमओ एसपी राय, सीआरओ त्रिभुवन विश्वकर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एमपी चौरसिया, प्रधान प्रतिनिधि सुरेन्द्र ठाकुर, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि राजमंगल ठाकुर, राकेश चौबे भोला, गणेश मिश्र, विनय सहस्रबुद्धे के प्रतिनिधि सुनील तिवारी आदि साथ थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…