आलोक कुमार यादव
फर्रुखाबाद: (मोहम्मदाबाद) बीती रात प्रेम विवाह के आठ साल बाद महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया| परिजन हत्या का आरोप लगा रहे है|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम किदमापुर निवासी रूबी देवी पत्नी अवनीश श्रीवास्तव ने बीते आठ वर्ष पूर्व 2010 में प्रेम विवाह कर लिया था| अबनीश का मकान उसके घर के निकट ही है| विवाह के बाद उसके 6 वर्षीय पुत्र चित्रांश व 3 वर्षीय पुत्री हिमांशी है| अबनीश बीते चार वर्ष पूर्व गुडगाँव में नौकरी करता था| लेकिन वह नौकरी छोड़ कर गाँव आ गया| अबनीश का कहना है कि उसके मायके वाले प्रेम विवाह होने के कारण उससे बात नही करते थे| जिससे रूबी मानसिक रूप से परेशान रहती थी| बीते शनिवार को रात लगभग 9:30 बजे उसने घर के बरामदे में छत से कुंडे में लटककर साड़ी से फांसी लगा ली| जिससे उसकी मौत हो गयी|
जानकारी होने पर अबनीश उसे लेकर रात लगभग 11:55 बजे लोहिया अस्पताल पंहुचा| जंहा उसे मृत घोषित कर दिया गया| दरोगा कौशलेन्द्र सिंह ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…