Categories: Crime

मऊ पुलिस ने पकडे दो शातिर बदमाश, अवैध तमंचा और जिन्दा कारतूस बरामद

संजय ठाकुर 

मऊ। जनपद मऊ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध/अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शानिवार सायंकाल थाना मधुबन पुलिस को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब प्रभारी निरीक्षक नीरज पाठक व उ0नि0 एसएन यादव मय हमराहियान के साथ देखभाल क्षेत्र के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर ढिलई फिरोजपुर से नसरुद्दीन उर्फ नसीर पुत्र अब्दुल हमीद निवासी बहादुरपुर थाना मधुबन, मेराज पुत्र सनाउल्ला निवासी फतेहपुर मण्डाव थाना मधुबन मऊ के कब्जे से क्रमशः एक-एक अदद अवैध तमंचा व एक-एक अदद जिंदा कारतूस बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध थाना स्थानीय पर क्रमशः मु0अ0सं0 112,113/18 धारा 3/25 आयुद्ध अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय किया गया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts