प्रदीप कुमार दुबे “विक्की”
भदोही : स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के नेशनल तिराहे पर लगे एटीएम से रुपया निकालने के लिए रविवार को पहुंची एक महिला उचक्कागिरी का शिकार हो गई। 10 हजार रुपया महिला के एटीएम से निकाल कर उचक्का ले उड़े।
चौरी थाना क्षेत्र के गोड़ा पार सरबतखानी गांव निवासी धीरेन्द्र यादव की पत्नी गीता देवी एटीएम से रुपया निकालने के लिए नेशनल तिराहे पर आई थी। एटीएम में पहुंचने के बाद वह 5 हजार रुपया निकालने के लिए एटीएम कार्ड लगा कर कोड़ डाला। वहां पर पहले से ही दो युवक मौजूद थे। युवकों ने कहा कि सर्वर काम नही कर रहा है। ऐसे में रुपया नही निकल पाएगा। युवकों की बात को सुन कर महिला बाहर निकल गई। वह उसे कै¨सल नही की। महिला के एटीएम से निकलने के बाद दोनो युवक 10 हजार रुपए को उसके एटीएम से निकाल कर चम्पत हो गए। महिला के मोबाइल नं. पर मैसेज आया तो उसे इसकी जानकारी हुई। कोतवाली में पहुंच कर महिला ने हुए उचक्कागिरी की शिकायत पुलिस से की।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…