प्रदीप कुमार दुबे.
सुरियावां (भदोही) : हाईकोर्ट का फरमान मिलते ही थाना क्षेत्र के ग्राम बिहियापुर पहुंची एसडीएम भदोही की टीम ने 15 लोगों के खिलाफ नोटिस जारी कर अतिक्रमणकारियों में अफरातफरी का माहौल पैदा कर दिया। साथ ही चेतावनी भी दी गई कि यदि तीन दिन में तालाब की भूमि न खाली कराई गई तो प्रशासनिक दलबल के साथ अवैध निर्माण को ढहाने पर मजबूर होगा।
जानकारी के मुताबिक गांव निवासी शिवबाबू ने तालाब नंबर 386-ख रकबा 9 बीघा 4 बिस्वा एक धुर पर 15 लोगों द्वारा अवैध रुप से पक्का निर्माण कर अतिक्रमण करने की शिकायत की गई थी। स्थानीय प्रशासन की ओर से मामले में कोई दिलचस्पी न दिखाने पर उसने हाईकोर्ट में अपील की थी। मामले में अतिक्रमण हटवाने का फरमान मिलते ही जिला प्रशासन भी सकते में आ गया। एसडीएम भदोही के नेतृत्व में गांव पहुंचे क्षेत्राधिकारी अभिषेक पांडेय तथा थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार यादव ने वास्तविक स्थिति देख 15 अतिक्रमणकारियों के खिलाफ नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दे दिया गया। साथ ही तीन का समय भी देकर स्वयं अतिक्रमण हटाने की बात कहीं गई। इसको लेकर पूरे गांव में अफरातफरी मची रही।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…