गाजियाबाद / लोनी विगत एक वर्ष से बंद पड़ी विधवा पेंशन न मिलने से मंगलवार के दिन गुस्साई महिलाओं ने तहसील में पहुंचकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए वहां जोरदार नारेबाजी करी। इस दौरान महिलाओं ने एसडीएम को एक शिकायती पत्र देते हुए बंद पड़ी पेंशन को दोबारा चालू कराने के लिए मांग की।
सुबह लगभग 11 एकजुट होकर तहसील पहुंची महिलाओं ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए वहां जोरदार नारेबाजी की। महिलाओं का कहना था कि वे विधवा हैं और उनको पिछले एक साल से पेंशन नहीं मिल पा रही है जबकि इससे पूर्व उनको पेंशन मिलती थी। पेंशन चालू कराने के लिए वे कईबार प्रशासनिक अधिकारियों व ब्लाक के चक्कर काट चुकी है लेकिन आजतक उनकी पेंशन चालू नहीं हुई है। इस दौरान महिलाओं ने एसडीएम रविंद्र कुमार द्विवेदी को एक ज्ञापन भी सौंपा। जिन्होंने महिलाओं को मामले की जांच कर कार्रवाई कराए जाने का आश्वासन दिया हैं। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में मुख्य रूप से सतीश देवी, राजकली, ओमकली, संतोष, सुमन, विमलेश, बलवीरी, रामकली व विमला आदि समेत दर्जनों महिलाएं शामिल थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…