गाजियाबाद / लोनी कुछ दिन पूर्व साइकिल छोड़ हाथी पर सवार होने वाले गुर्जर समाज के कद्दावर नेता ईश्वर मावी को बसपा सुप्रीमो बहन मायावती के निर्देशानुसार मेरठ मंडल के मुख्य जॉन कोऑर्डिनेटर गाजियाबाद बनाए जाने पर उनके समर्थकों में खुशियों की लहर दौड़ गई।
सोमवार शाम ही सहारनपुर से आते समय बसपा के मुख्य जॉन कोर्डिनेटर ईश्वर मावी का सैंकड़ों बसपा कार्यकर्ताओं ने भोपुरा चौक, पंचशील कालोनी व टीला मोड़ पर फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उनके गाँव टीला शाहबाजपुर में भी हजारों गाँव वासियों ने गाँव के मुख्य गेट पर उनका ढोल- नगाड़ों व आतिशबाजी से भव्य स्वागत किया। यहां अपने गाड़ियों के काफिले को छोड़ मावी मुख्य गेट से गाँव वासियों के साथ सभी का अभिवादन करते हुए पैदल ही अपने आवास तक पहुँचे। जहां रात के 11 बजे के बाद तक भी लोगो द्वारा उनका फूल-मालाओं से स्वागत करने का सिलसिला जारी रहा।
अपने आवास पर उपस्थित हजारों लोगों को सम्बोधित करते हुए बसपा के मुख्य जॉन कोर्डिनेटर ईश्वर मावी ने कहा कि मा. बहन जी ने जिस भरोसे के साथ उन्हें ज़िम्मेदारी दी है वह उनके भरोसे को कायम रखते हुए दिन-रात बहुजन समाज पार्टी को ओर अधिक मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने पार्टी हाईकमान व पार्टी के सभी नेताओ का भी आभार प्रकट करते हुए उनका भी धन्यवाद किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…