Categories: CrimeKanpur

कानपुर – युवक की गोली मारकर हत्या

मो. रिजवान अंसारी.

कानपुर. शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद नहीं तो और इसको क्या कहा जायेगा कि शहर के बीचो बीच थाने से मात्र चंद कदमो की दुरी पर गोली मार कर हत्या करने से भी नहीं चुके है. बेख़ौफ़ बदमाशो की इस दुस्साहसिक घटना से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई. घटना शहर के फीलखाना थाना अंतर्गत गीता मंदिर के निकट की है, जहा आज रात कुछ अज्ञात बदमाशो ने एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दिया है. मृत युवक की शिनाख्त सिरकी निवासी दीपांशु के रूप में हुई,

घटना के सम्बन्ध में प्राप्त समाचारों के अनुसार फील खाना थाना परिसर के चंद कदमो की दुरी पर ही कुछ बाइक सवार अज्ञात बदमाशो ने सिरकी निवासी दीपांशु की गोली मार कर हत्या कर दिया है. घटना में दुस्साहस का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि गोली युवक के सर में असलहा सटा कर मारी गई और हमलावर हत्या करने के बाद अँधेरे का फायदा उठा कर फरार होने में सफल हो गये. पुलिस ने पंचनामा करके लाश को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है.   मौके पर भारी पुलिस बल के साथ उच्चाधिकारी मौजूद है. हत्या क्यों किया गया है, समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई लखित शिकायत नहीं मिली है.

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts