गाजियाबाद / लोनी प्रदेश मुखिया के स्कूल चलो अभियान के मद्देनजर शिक्षा विभाग द्वारा झुग्गियों में रहने वाले व विभिन्न दुकानों पर काम करने वाले बच्चों को स्कूल में दाखिला दिलाए जाने वाले उनके इस कदम की समाजसेवी धर्मेन्द्रत्यागी ने भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उक्त अभियान में अपनी भागीदारी निभाने का भी संकल्प लिया है।
बता दें कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के स्कूल चलो अभियान के दृष्टिगत उपजिलाधिकारी अमित पाल शर्मा के निर्देशानुसार खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में शिक्षकों ने एक अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने वाले, दुकानों आदि पर नौकरी करने वाले व झोपड़पट्टियों में रहने वाले ऐसे 21 बच्चों को चिन्हित किया। और इनमें 4 बच्चों का लालबाग के प्राइमरी विद्यालय, 7 बच्चों का इंदिरा एंक्लेव स्थित प्राइमरी विद्यालय तथा अन्य 7 बच्चों का लोनी प्रथम व 4 बच्चों का लोनी डिजिटल में दाखिला कराया गया है। सरकार के इस कदम से गद्द-गद्द त्यागी ने उसकी पूरी-पूरी सराहना करते हुए इस अभियान में अपने स्तर से भी भागीदारी निभाने की बात कही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…