कौशाम्बी 03 अप्रैल 2018 प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को कौशाम्बी के ऐतिहासिक और पौराणिक स्थलों का जायजा लेंगे साथ ही मा. मुख्यमंत्री जी 100 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। मा. मुख्यमंत्री पहले कौशाम्बी ऐतिहासिक स्थल पहुंचेंगे। वहां पर भग्नाअवशेषों का जायजा लेंगे। यहां पर घोषितारामविहार, अशोक लॉट व महाराजा उदयन का किला को भी देखेंगे तथा इसके साथ-साथ मा. मुख्यमंत्री जी कौशाम्बी महोत्सव का औपचारिक शुभारम्भ भी करेंगे।
मा. मुख्यमंत्री जनपद कौशाम्बी के लोक निर्माण विभाग की 06, जल निगम की 01, पीएमजीएसवाई की 06, पंचायाती राज विभाग की 28, जिला पंचायत की 09 कुल मिलाकर 50 परियाजोनाओं का लोकार्पण करेंगे जिसकी लागत 3894.84 लाख रूपये है। इसी तरह जिले के 50 परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे इसकी लागत 23448.76 लाख रूपये है जिसमे लोक निर्माण विभाग के 47, ग्राम विकास परिषद की 1 व टीसीआईएल पर्यटन विभाग की 1 तथा राज्य सहकारी संघ की 1 परियोजना शामिल है।
इलाहाबाद मण्डल के मण्डलायुक्त डॉ. आशीष कुमार गोयल ने मा. मुख्यमंत्री जी के कौशाम्बी के आगमन की तैयारियों का जायजा लिया। सुरक्षा की दृष्टि पुलिस महानिरीक्षक इलाहाबाद श्री रमित शर्मा भी रहे। मण्डलायुक्त के साथ जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप गुप्ता भी मौके पर रहकर आवश्यक दिशा निर्देश देते रहे।
जिला सूचना कार्यालय कौशाम्बी द्वारा प्रसारित
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…