Categories: CrimeUP

ठगों ने अपनाये ठगी करने के नये तरीके, 60 हज़ार के गहने लेकर हुए फरार

अंजनी राय

बलिया ।। रेवती नगर के दक्षिण टोला वार्ड नंबर दस में मंगलवार की सुबह लगभग 11 बजे साफ करने के नाम पर 60 हजार रुपये के गहने ठग ले भागे। जानकारी पाकर हर कोई अवाक रह गया। पीड़ित महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है।लक्ष्मी देवी पत्नी धनजी गुप्ता दरवाजे पर बच्चों के साथ बैठी थी। इसी बीच घर से थोड़ी दूर बाइक खड़ी कर दो युवक महिला के पास आए। उन्होंने घर के पुराने बर्तन को साफ कर नया जैसा बनाने की बात महिला से की। महिला इनके झांसे में आ गई। वह घर के अंदर से एक पुराना बर्तन व पायल लेकर आई। युवकों ने इसे देखते ही देखते साफ कर नया जैसा कर दिया। इसके बाद ठगों ने गहनों को भी साफ करने की बात कर महिला को झांसा दिया। इस पर महिला डेढ़ भर का सोने का चेन व आधा तोले की अंगूठी सफाई के लिए दी। गहनों को साफ करते समय ठगों ने महिला से गर्म पानी की मांग की। इस पर वह घर में पानी गर्म करने चली गई। इसी बीच सफाई कर रहे युवकों ने बच्चों से मां को जल्द बुलाने के लिए भेज दिया। इसके बाद चेन व अंगूठी लेकर दोनों ठग बाइक लेकर रफूचक्कर हो गए। गर्म पानी लेकर बाहर आई महिला दोनों युवकों को गायब देख रोने लगी। इसकी खबर पाते ही सास लक्ष्मीना देवी सहित दुकान पर गए पति धन जी गुप्ता पहुंच गए। काफी तलाश के बाद भी ठगों का पता नहीं चल सका

Adil Ahmad

Share
Published by
Adil Ahmad

Recent Posts